हरियाणा के उज्जवल चौधरी ने 59.34 मीटर चक्का फेंककर बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

हरियाणा के उज्जवल चौधरी ने पुरुषों की चक्का फेंक अंडर-20 राष्ट्रीय ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में 59.34 मीटर चक्का फेंककर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। उज्जवल चौधरी ने अपने पांचवें प्रयास में यह रिकॉर्ड बनाया। गौरतलब है कि उज्जवल चौधरी ने 2014 में अंडर-20 की चैंपियनशिप में सचिन दलाल द्वारा बनाए गए 58.11 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

Load More