हरियाणा के किसान के घर में 8 दिन में 22 बार लगी आग
सोनीपत (हरियाणा) के फरमाणा गांव में एक किसान के घर में 8 दिन में 22 बार आग लगने का मामला सामने आया है। किसान के मुताबिक, घर में फर्नीचर, कपड़े आदि जल गए और तिजोरी में आग लगने से ज़ेवरात तक पिघल गए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घर का मुआयना कराया है।