हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने ₹2 लाख के इनामी बदमाश को किया ढेर

गुरुग्राम (हरियाणा) में शुक्रवार तड़के बिहार पुलिस और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम ने सरोज राय नामक ₹2 लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, वह सीतामढ़ी (बिहार) के महिंदवारा थाना क्षेत्र का रहने वाला था और उसने जेडीयू के विधायक पंकज मिश्रा से रंगदारी मांगी थी। उसके खिलाफ 30 से अधिक मुकदमे दर्ज थे।

Load More