हरियाणा कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले 13 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
हरियाणा कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले नरेश ढांडे व प्रदीप गिल समेत 13 नेताओं-कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर बताया कि इन नेताओं को पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने व पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया गया है।