हरियाणा के बंद मकान में पड़ा मिला महिला और बच्चे का सड़ा-गला शव
पुलिस ने बताया है कि जींद (हरियाणा) में एक बंद मकान में एक महिला और बच्चे का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर जांच में पाया कि महिला के गले में चुन्नी पड़ी थी जिससे गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। मकान मालिक के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।