हरियाणा के राखीगढ़ी में मिले 'मानव कंकाल', DNA जांच से अनसुलझे रहस्यों से उठेगा पर्दा
सबसे बड़े हड़प्पा स्थल राखीगढ़ी (हरियाणा) में खुदाई के दौरान मिले तीन पूरे मानव कंकालों और कंकाल के अवशेषों को वैज्ञानिक अध्ययन के लिए भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण संस्थान भेजा गया है। इनसे शोधकर्ताओं को हड़प्पा काल के दौरान वंशावली, प्रवासन पैटर्न, आहार, रोगों की व्यापकता, अनुकूलन रणनीतियों और मानव-पर्यावरण संबंधों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं।