हरियाणा के राज्यपाल की पोतियों ने संसद में पीएम मोदी से की मुलाकात, सुनाई कविता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में अपने ऑफिस में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और उनकी 2 पोतियों से मुलाकात की है। इस दौरान दत्तात्रेय की पोतियों ने प्रधानमंत्री मोदी को कविता सुनाई जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं, बच्चियों द्वारा कविता सुनाए जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी तारीफ करते हुए दोनों को गले लगा लिया।