हरियाणा के शुरुआती रुझानों में कौन-कौनसे प्रमुख चेहरे चल रहे हैं आगे व कौन हैं पीछे?
हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और गढ़ी सांपला-किलोई सीट से पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे चल रहे हैं। वहीं, अंबाला कैंट से अनिल विज और उचाना कलां से दुष्यंत चौटाला पीछे हैं। जुलाना सीट से रेसलर व कांग्रेस की विनेश फोगाट आगे चल रही हैं।