हरियाणा के शख्स ने 7,000 कुल्हड़ लगाकर बनवाई छत, बिना AC के भी ठंडा रहता है घर
हिसार (हरियाणा) के गोकुल गोयल नामक शख्स ने 7,000-कुल्हड़ लगाकर अपने घर की छत बनवाई है जो 45°C की गर्मी में भी घर को ठंडा रखती है और एसी की ज़रूरत नहीं पड़ती है। गोकुल ने बचपन में देखा था कि कुल्हड़ में रखा पानी घंटों ठंडा रहता है और यहीं से उन्हें छत पर कुल्हड़ लगाने का आइडिया आया।