हरियाणा के शख्स ने एक सांस में पानी के अंदर सर्वाधिक पुश-अप्स करने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
हरियाणा के योग शिक्षक कमल कलोई ने एक सांस में अंडरवॉटर सर्वाधिक पुश-अप्स (86) करने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा, "मेहनत, ट्रेनिंग और पॉज़िटिव सोच से मुश्किल काम भी संभव हो सकता है।" कमल ने 2020 में पानी के अंदर लगातार सर्वाधिक योग मुद्राएं करने और सर्वाधिक एयर रिंग्स बनाने के 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए थे।