हरियाणा के सीएम ने अपने पास रखा है वित्त विभाग जिसमें रहे कई मंत्री हार चुके हैं चुनाव
हरियाणा में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी ने वित्त विभाग अपने पास रखा है जिसे संभाल चुके कई मंत्री चुनाव हार चुके हैं। 1991 में हरियाणा के वित्त मंत्री बने मांगेराम गुप्ता के अलावा वित्त मंत्री रहे किशन दास, संपत सिंह, बीरेंद्र सिंह, अजय यादव, कैप्टन अभिमन्यु और जेपी दलाल को भी अगले चुनाव में शिकस्त मिली थी।