हरियाणा के सिरसा में डेरा जगमालवाली गद्दी को लेकर विवाद के चलते कल तक इंटरनेट बंद
सिरसा (हरियाणा) में डेरा जगमालवाली के प्रमुख महाराज बहादुर चंद वकील के निधन के बाद गद्दी को लेकर जारी विवाद के चलते गुरुवार तक ज़िले में इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवा पर बैन लगाया गया है। 1 अगस्त को संत के निधन के बाद से विवाद जारी है और गुरुवार को रस्म पगड़ी के चलते विवाद बढ़ने की आशंका है।