हरियाणा के सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि अब राज्यभर के सभी 26 सरकारी अस्पतालों और 15 सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मरीज़ों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा। वहीं, उन्होंने पीजीआईएमएस रोहतक में टेली-परामर्श सेवाएं शुरू करने की भी घोषणा की है। राज्य के निवासियों को यह सुविधा भी बिना किसी खर्च के मिलेगी।