हरियाणा के सरकारी अस्पताल में 58 वर्षीय महिला मरीज़ से रेप, 2 दिन बाद हुई मौत
पानीपत (हरियाणा) सिविल अस्पताल में एक 58-वर्षीय महिला मरीज़ से रेप के 2-दिन बाद मंगलवार को उसकी रोहतक पीजीआईएमएस में इलाज के दौरान मौत हो गई। डायबिटीज़/हार्ट-पेशेंट पीड़िता को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता ने बताया था कि परिजन को बाहर भेजकर सीटी-स्कैन रूम का कमरा लॉक कर सिक्योरिटी गार्ड ने उसका रेप किया।