हरियाणा के सरकारी डॉक्टरों ने आज कई मांगों को लेकर की 2 घंटे की हड़ताल

हरियाणा में 'हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज़ असोसिएशन (एचसीएमएस)' के आह्वान पर सरकारी डॉक्टरों ने अपनी कई मांगों को लेकर सोमवार को 2 घंटे की हड़ताल की। दरअसल, एचसीएमएस ने चिकित्सकों के लिए विशेषज्ञ 'कैडर' का गठन, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों (एसएमओ) की सीधी भर्ती न हो और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए बॉन्ड राशि में कमी हो जैसी मांगें की हैं।

Load More