हरियाणा के सरकारी डॉक्टर आज से हड़ताल पर गए, OPD व इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी बंद
हरियाणा में सभी सरकारी अस्पतालों के करीब 3,000 डॉक्टर आज सुबह 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान OPD ठप रहेगी, आपातकालीन सेवाएं नहीं मिलेंगी व डॉक्टर पोस्टमॉर्टम भी नहीं करेंगे। डॉक्टर SMO की सीधी भर्ती व PG के लिए बॉन्ड राशि ₹1 करोड़ से घटाकर ₹50 लाख करने सहित कई मांग कर रहे हैं।