हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 4 लाख फर्ज़ी छात्र मिलने के मामले में CBI ने दर्ज की एफआईआर
सीबीआई ने हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 2014 और 2016 के बीच 4 लाख फर्ज़ी छात्रों के मिलने के मामले में शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। अधिकारियों के अनुसार, इसमें फर्ज़ी छात्रों के नाम पर घोटाला किया गया। पंजाब ऐंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर 2019 से सीबीआई इसकी जांच कर रही है।