हरियाणा के हिसार से चंडीगढ़ के लिए पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, सीएम ने किया सफर

हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए सोमवार को पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई और खुद भी चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। यह फ्लाइट हफ्ते में 2 दिन सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। बकौल सीएम, भविष्य में जयपुर, अहमदाबाद और जम्मू के लिए भी यात्राएं शुरू होंगी।

Load More