हरियाणा चुनाव के लिए 'आप' ने जारी की चौथी सूची, सीएम सैनी के खिलाफ उम्मीदवार का किया एलान
'आप' ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। 'पार्टी' ने बीजेपी नेता व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ लाडवा से जोगा सिंह और कांग्रेस की विनेश फोगाट के खिलाफ जुलाना सीट पर पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर कविता दलाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। 'आप' कुल 61 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है।