हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष बनाए गए विधायक मोहन लाल बडौली
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को मोहन लाल बडौली को पार्टी की हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। सोनीपत ज़िले की राई विधानसभा सीट से विधायक बडौली फिलहाल हरियाणा बीजेपी के प्रदेश महासचिव हैं। वह नायब सिंह सैनी की जगह लेंगे जिन्हें हाल ही में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया गया था।