हरियाणा में BJP नेता को स्टेज पर नहीं पहचान पाए DSP, वीडियो बनवाकर मंगवाई गई माफी
हरियाणा में एक कार्यक्रम में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल के बेटे और बीजेपी नेता मनीष सिंगला को डीएसपी (जींद) जितेंद्र सिंह राणा नहीं पहचान सके और उन्हें मंच से उतार दिया। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि सिंगला ने डीएसपी से माफी मंगवाते हुए वीडियो बनवाया। सिंगला ने कहा, "अब...कोई गिला-शिकवा नहीं है।"