हरियाणा में ED ने कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह से जुड़ी ₹44 करोड़ की संपत्ति की ज़ब्त
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ईडी ने मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में महेंद्रगढ़ से विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह, उनके बेटे व अन्य लोगों से जुड़ी संस्थाओं की ₹44 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की है। ज़ब्त प्रॉपर्टी जयपुर, रेवाड़ी और दिल्ली में है। मामला ₹950 करोड़ से अधिक के बैंक लोन फ्रॉड का बताया जा रहा है।