हरियाणा में ईंट-भट्ठे पर सो रहे बच्चों पर गिरी दीवार, 4 बच्चों की हुई मौत
हिसार (हरियाणा) में रविवार रात करीब 1 बजे एक ईंट-भट्ठे पर चिमनी से जुड़ी दीवार गिर गई जिससे पास में सो रहे कई बच्चे मलबे में दब गए जिनमें से 4 बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 3-4 बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मरने वाले बच्चों की उम्र 3 माह से 9 साल है।