हरियाणा में एक ही दिल के साथ पैदा हुईं 2 बच्चियां, छाती से जुड़ा हुआ है शरीर
अंबाला कैंट (हरियाणा) के सिविल अस्पताल में एक ही दिल के साथ 2 बच्चियों का जन्म हुआ है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चियों का अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि दोनों का एक ही दिल है व बच्चियों की गंभीर हालत के चलते उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, बिहार निवासी महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई थी।