हरियाणा में ऐनिमल हाउस से 3500 चुहिया और 150 चूहे चोरी, उनका 12 बोरी खाना भी ले गए चोर

जींद (हरियाणा) में ऐनिमल हाउस से 3500 चुहिया और 150 चूहे चोरी किए गए हैं। छोटे पशुओं पर अनुसंधान, गैर अनुसंधान और वाणिज्यिक उद्देश्य से ब्रीडिंग के लिए बने ऐनिमल हाउस से चोरों ने चूहों के खाने की 12 बोरियां भी चुरा लीं। चोरी के आरोप में ऐनिमल हाउस का मैनेजर पकड़ा गया है और अन्य आरोपी अकाउंटेंट फरार है।

Load More