हरियाणा में कांग्रेस की चुनावी जनसभा में करंट लगने से 26 वर्षीय युवक की हुई मौत
नारनौंद (हरियाणा) में गुरुवार को कांग्रेस की चुनावी जनसभा में करंट लगने से 26-वर्षीय युवक की मौत हो गई। शख्स अपने पिता संग जनसभा में आया था और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद थे जो पार्टी प्रत्याशी जस्सी पेटवाड़ के लिए प्रचार करने आए थे।