हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वीरेंद्र सहवाग ने किया चुनाव प्रचार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने हरियाणा में तोशाम (भिवानी) विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी के लिए चुनाव प्रचार किया है। जनसभा को संबोधित करते हुए सहवाग ने कहा, "अनिरुद्ध ने जनता से जो वादे किए हैं उसे वह ज़रूर पूरा करेंगे।" उन्होंने कहा कि इस चुनाव में अनिरुद्ध जीतकर आते हैं तो वह आपको निराश नहीं करेंगे।