हरियाणा में कांग्रेस बनाएगी सरकार, जम्मू-कश्मीर में त्रिशंकु विधानसभा: एग्ज़िट पोल्स
न्यूज़ 24-चाणक्य, दैनिक भास्कर, रिपब्लिक-पीएमएआरक्यू के एग्ज़िट पोल्स के मुताबिक, हरियाणा में कांग्रेस 90 सीटों में से 50+ सीटें जीतेगी और 10 साल बाद सरकार बनाएगी। एग्ज़िट पोल्स में जम्मू-कश्मीर में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। इंडिया टुडे-सी वोटर ने बीजेपी को 27-31 सीटें और दैनिक भास्कर ने कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 35-40 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।