फरीदाबाद (हरियाणा) में एक कार के अंदर 2 सगे भाइयों के शव मिले हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों छपरा (बिहार) के रहने वाले कुंदन कुमार (44) और रंजन कुमार (38) थे। कुंदन फौज से रिटायर था जबकि उसका छोटा भाई एक पैर से विकलांग था। कार के अंदर दम घुटने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।