हरियाणा में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ठगी करने के मामले में 2 शख्स गिरफ्तार

नूंह (हरियाणा) में फर्ज़ी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने के आरोप में एक शख्स और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया, "मुख्य आरोपी खालिद ने कथित तौर पर वॉट्सऐप डिस्प्ले पिक्चर पर एक पुलिस उपाधीक्षक की तस्वीर लगाकर लोगों से पैसे की मांग की।" बकौल पुलिस, खालिद ने अपराध कबूल कर लिया है।

Load More