हरियाणा में गोपाल कांडा की सीट से बीजेपी उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सिरसा से बीजेपी उम्मीदवार रोहतास जांगड़ा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जांगड़ा ने कहा, "संगठन के आदेश पर मैंने नामांकन वापस लिया है। हम मिलकर कांग्रेस पार्टी को हराएंगे।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी इस सीट से चुनाव लड़ रहे हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा को अपना समर्थन दे सकती है।

Load More