हरियाणा में गन कल्चर को बढ़ावा देने को लेकर सिंगर मासूम शर्मा के 3 गानों को किया गया बैन
हरियाणा सरकार ने गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में सिंगर मासूम शर्मा के 3 गानों पर बैन लगाकर उन्हें यूट्यूब से हटा दिया है। इन गानों में 'ट्यूशन बदमाशी का', '60 मुकदमे' और 'खटोला' शामिल है। राज्य सरकार ने मासूम शर्मा के साथ ही सिंगर नरेंद्र भगाना और अंकित बालियान के गानों पर भी बैन लगाया है।