हरियाणा में गर्लफ्रेंड को सूटकेस के अंदर छिपाकर बॉयज़ हॉस्टल ले जाते हुए पकड़ा गया छात्र
रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनीपत (हरियाणा) में एक निजी यूनिवर्सिटी में छात्र को अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस के अंदर छिपाकर बॉयज़ हॉस्टल में ले जाने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया है। वायरल हो रहे घटना के वीडियो में हॉस्टल के गार्ड्स लड़की को सूटकेस से बाहर निकालते दिखे। इसपर एक X यूज़र ने लिखा, "वह सांस कैसे ले रही थी?"