हरियाणा में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए न्यूनतम मासिक शुल्क हुआ खत्म

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को कहा कि राज्य में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए न्यूनतम मासिक शुल्क खत्म कर दिया गया है और अब बिजली का बिल सिर्फ खपत हुई यूनिट के आधार पर आएगा। एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया कि इससे बिजली उपभोक्ताओं को बेहद ज़रूरी राहत मिल पाएगी।

Load More