हरियाणा में छोटी-छोटी पार्टियां बीजेपी की A,B,C,D,E,F टीम हैं: राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नूंह (हरियाणा) में एक चुनावी जनसभा में कहा है, "हरियाणा में छोटी-छोटी पार्टियां घूम रही हैं जो बीजेपी की ए,बी,सी,डी,इ और एफ टीम हैं।" उन्होंने लोगों से कहा, "इनको समर्थन मत दीजिए और कांग्रेस को वोट दीजिए।" उन्होंने कहा, "हम मोहब्बत फैलाते हैं, वे नफरत फैलाते हैं।"