हरियाणा में जारी मतदान के बीच महम में हुई मारपीट, कांग्रेस नेता ने फाड़े HJP विधायक के कपड़े

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच शनिवार को महम से मौजूदा विधायक व हरियाणा जनसेवक पार्टी (एचजेपी) प्रत्याशी बलराज कुंडू और पूर्व कांग्रेस विधायक आनंद सिंह दांगी के बीच हाथापाई हो गई। सामने आए वीडियो में कुंडू अपना फटा कुर्ता दिखाते हुए बोले, "पीए से भी...मारपीट हुई।" महम से दांगी के बेटे बलराम चुनाव लड़ रहे हैं।

Load More