हरियाणा में टिकट ना मिलने पर मंच पर रो पड़ीं बीजेपी नेता कविता जैन, दिया अल्टीमेटम
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सोनीपत से टिकट न मिलने से नाराज़ बीजेपी नेता कविता जैन मंच पर रोने लगीं जिसका वीडियो सामने आया है। समर्थकों के बीच रोते हुए कविता ने पार्टी के आलाकमान को अल्टीमेटम देते हुए कहा है, "पार्टी नेताओं ने हमें बुलाया है। हम 1-2 दिन वेट करेंगे और जैसा पार्टी के कार्यकर्ता कहेंगे वैसा करेंगे।"