हरियाणा में डिटेन करने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बनाया 'बंधक', बोले- अधिकारी आने पर छोड़ेंगे
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में 'डिटेन करने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों द्वारा ही डिटेन करने' का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पुलिसकर्मियों के चारों ओर ग्रामीण बैठे दिखे। वीडियो में एक शख्स कहता है, "दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के लिए सुबह-सुबह ही पुलिसवाले घर पहुंचे थे...जबतक बड़े अधिकारी नहीं आते ये पुलिसकर्मी हमारे पास बंधक रहेंगे।"