हरियाणा में तंबाकू के गोदाम में दम घुटने से 3 लोगों की हुई मौत
सोनीपत (हरियाणा) ज़िले में तंबाकू के एक गोदाम में कथित तौर पर दम घुटने से 3 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि गोदाम की दीवार तोड़कर बेहोशी की हालत में तीनों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।