हरियाणा में नाराज़गी की खबरों के बीच राहुल गांधी संग मंच पर एकसाथ दिखे हुड्डा व शैलजा
हरियाणा विधानसभा चुनाव में नाराज़गी की खबरों के बीच पहली बार पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एकसाथ मंच पर दिखे। करनाल में रैली के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी उनके साथ थे और दोनों उनके अगल-बगल बैठे नज़र आए। इस बीच हुड्डा ने कहा, "राज्य में बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।"