हरियाणा में नवरात्रि में मीट शॉप पर सख्ती, संवेदनशील जगहों पर दुकान लगाने पर अस्थाई रोक

हरियाणा में नवरात्रि में धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास मीट की बिक्री पर अस्थाई रोक लगाई गई है। साथ ही हरियाणा सरकार ने बिना लाइसेंस वाली मीट की दुकानों को तुरंत बंद कराने का निर्देश दिया है। सरकार ने कहा कि यह सुनिश्चित हो कि मीट बिक्री से जुड़ी गतिविधियां तय नियमों के अनुरूप ही हों।

Load More