हरियाणा में नशे में धुत्त हेड कॉन्स्टेबल ने स्कूल से लौट रहे 3 बच्चों को कुचला, 2 की मौत
हरियाणा के पलवल में नशे में धुत कार सवार एक हेड कॉन्स्टेबल ने स्कूल से लौट रहे 3 बच्चों को कुचल दिया है। हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी पुलिसकर्मी को गुस्साए ग्रामीणों ने पीछा करके पकड़ लिया।