हरियाणा में पुलिसवाले ने स्कूल से लौट रहे 3 बच्चों को कुचला; 2 की मौत, एक की हालत गंभीर
हरियाणा के पलवल ज़िले में एक पुलिसकर्मी ने स्कूल से लौट रहे तीन बच्चों को अपनी कार से कुचल दिया जिसमें दो की मौत हो गई है। हादसे में एक बच्चे की हालत गंभीर है जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद पुलिसकर्मी भागने लगा जिसे ग्रामीणों ने धर-दबोचा। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी नशे में धुत था।