हरियाणा में पड़ोसी की एसी में आग लगने से एक परिवार के 3 लोगों की हुई मौत
फरीदाबाद (हरियाणा) में ग्रीनफील्ड कॉलोनी में सोमवार तड़के एक बहुमज़िला इमारत में पहली मंज़िल पर एसी में आग लगने से दूसरी मंज़िल के फ्लैट में धुंआ भर गया और दम घुटने से पति, पत्नी व बेटी की मौत हो गई। बेटे ने कूदकर जान बचाई। दूसरी मंज़िल पर रहने वाले परिवार को आग की भनक नहीं लग पाई थी।