हरियाणा में बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए नायब सैनी, दूसरी बार बनेंगे मुख्यमंत्री

हरियाणा के बीजेपी विधायकों ने बुधवार को नायब सैनी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे। सैनी कल (17 अक्टूबर) दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

Load More