हरियाणा में बीजेपी विधायक लक्ष्मण नापा ने टिकट कटने के बाद पार्टी से दिया इस्तीफा
हरियाणा की रतिया विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी ने आगामी चुनाव में इस बार रतिया से सुनीता दुग्गल को टिकट दिया है। इससे पहले हरियाणा बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविन्द्र श्योराण ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। लक्ष्मण के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं।