हरियाणा में बीजेपी सरकार बना रही है, हमें जोड़-तोड़ करने की ज़रूरत नहीं: सीएम सैनी

हरियाणा विधानसभा चुनावों में अधिकांश एग्ज़िट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बीजेपी अपने दम पर एकतरफा सरकार बना रही है। उन्होंने कहा, "हमें जोड़-तोड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।" उन्होंने आगे कहा, "8 अक्टूबर को लोग जवाब देंगे फिर कांग्रेस कहेगी कि ईवीएम में समस्या है।"

Load More