हरियाणा में बर्थडे पार्टी में गोलियां मारकर की गई 3 लोगों की हत्या, गैंगवार की आशंका
पंचकुला (हरियाणा) में एक होटल में आयोजित बर्थडे पार्टी में एक युवती समेत 3 लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब तीनों होटल के बाहर कार में बैठे थे। बकौल पुलिस, एक मृतक शख्स का आपराधिक इतिहास मिला है और आशंका है कि यह गैंगवार हो सकता है।