हरियाणा में बस और पिकअप वाहन के बीच हुई ज़ोरदार टक्कर में 4 लोगों की हुई मौत, 3 घायल
कैथल (हरियाणा) में क्योड़क गांव के पास सोमवार को एक पिकअप वाहन और रोडवेज़ बस के बीच ज़ोरदार टक्कर हो गई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, पिकअप में सवार लोग पंजाब के एक गुरुद्वारे में जा रहे थे और तभी हादसा हुआ। बस आदमपुर से चंडीगढ़ जा रही थी।