हरियाणा में भारी बारिश व जलभराव के बीच सड़क बनाए जाने का वीडियो हुआ वायरल
करनाल (हरियाणा) में भारी बारिश-जलभराव के बीच सड़क बनाए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। यूथ कांग्रेस चीफ श्रीनिवास बीवी ने वीडियो पर कमेंट किया, "हरियाणा में विकास पागल हो गया है!" राज्य के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा, "अगर ऐसा कुछ हुआ है तो यह 100% गलत बात है। मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।"